home page

ग्रीष्मावकाश में साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

 | 
ग्रीष्मावकाश में साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन


जयपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)।

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा के लिए भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) एवं खातीपुरा (जयपुर)-हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाअओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

गाडी संख्या 04813, भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 08.04.26 से 15.07.26 तक (15 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार को 17.20 बजे रवाना होकर गुरूवार को 17.45 बजे दानापुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04814, दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 09.04.26 से 16.07.26 तक (15 ट्रिप) दानापुर से प्रत्येक गुरूवार को 19.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 01.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बे होगे।

गाडी संख्या 09709, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 07.04.26 से 30.06.26 तक (13 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार को 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.40 बजे हावडा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09710, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 08.04.26 से 01.07.26 तक (13 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को 23.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.00 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं.दीनदयाल उपाध्याय, भबुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान व बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश