home page

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए हुगली–खातीपुरा–हुगली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 | 
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए हुगली–खातीपुरा–हुगली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)।

रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हुगली से खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 07371 हुगली–खातीपुरा–हुगली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 31 अक्टूबर से 05 दिसंबर तक (06 ट्रिप) हुब्बलि से प्रत्येक शनिवार को 23.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07372, खातीपुरा–हुब्बलि साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02 नवंबर से 07 दिसंबर तक (06 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार को 20.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 09.30 बजे हुब्बलि पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गदग, होले आलूर, बदामी, बागलकोट, अलमट्टी, बसवन बागेवाड़ी रोड, विजयापुरा, इंडी रोड, सोलापुर, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, बसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 03 द्वितीय वातानुकूलित, 02 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 05 तृतीय वातानुकूलित, 04 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश