यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय-रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जयपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा आगामी त्याेंहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय-रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04415, दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 27 व 28 अगस्त को (02 ट्रिप) दिल्ली सराय से 19.10 बजे रवाना होकर रात्रि 00.40 बजे रींगस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 28 व 29 अगस्त को (02 ट्रिप) रींगस से 02.00 बजे रवाना होकर 06.30 बजे दिल्ली सराय पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 11 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 13 डिब्बे होगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

