एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया अर्धनग्न प्रदर्शन
जोधपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर पर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने बताया कि दिल्ली में प्रदर्शन करने पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जो कि गलत है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना सभी नागरिकों का अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने उदय भानु की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी शीघ्र रिहाई की मांग की। सोलंकी ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का विरोध नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रणाली की लड़ाई है।
प्रदर्शन में एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव दिलीप चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी, प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कड़े, छात्रनेता एम एल चौधरी, जितेंद्र, झुंझार चौधरी, जितेश्वर चौधरी, राकेश खोजा, मोहित दाधीच, इरशाद खान दौलतपुरा, हेमराज सोलंकी, राजवीर पटेल, राजू चौहान, राहुल मेघवाल, महिपाल कछवाहा, तरुण चौधरी, दीपक बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
ज्ञापन में ओएमआर शीट घोटाले की सीबीआई जांच करवाने, रोस्टर रजिस्टर लागू कर आरक्षण दिए जाने, कोचिंग बिल लागू करने, बेरोजगारी भत्ता जारी करने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, एसआई भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने, एक परीक्षा एक पेपर प्रणाली लागू करने, सीईटी (समान पात्रता परीक्षा) परीक्षा आयोजित करने, एससी,एसटी ओबीसी और एमबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं को पिछले दो वर्षो से छात्रवृति नहीं मिल रही है, वह छात्रवृति जारी करने, ओबीसी की बालिकाओं के लिए भी स्कूली योजना शुरू करने,, आरपीएससी व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग कर पुनर्गठन करने, की मांग रखी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

