आशापुरा गोमट-पोकरण रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य का ब्लॉक स्थगित
जोधपुर, 17 नवम्बर (हि.स.)। रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के आशापुरा गोमट एवं पोकरण स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 89-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक को स्थगित कर दिया गया है। फलस्वरूप, पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित घोषित रेलसेवाएं अब अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक स्थगित किए जाने के कारण गाड़ी संख्या 74843, जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा 20 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर व गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 19 नवंबर, गाड़ी संख्या 74844, जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14704, लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा व गाड़ी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा 20 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

