home page

नवनिर्वाचित सरपंचों का हुआ भव्य अभिनंदन, विकास का लिया संकल्प

 | 
नवनिर्वाचित सरपंचों का हुआ भव्य अभिनंदन, विकास का लिया संकल्प


बीकानेर, 29 नवंबर (हि.स.)। अपना परिवार सेवा सदन की ओर से रविवार को एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दंताैर के नवनिर्वाचित सरपंच रामेश्वर लाल बिश्नोई व बादनु के नवनिर्वाचित सरपंच दानाराम घिंटाला का अपना घर परिवार में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों नवनिर्वाचित सरपंचों का माला पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने दोनों सरपंचों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच मालाराम कुम्हार, व्यवसायी राजेश मूंदड़ा, गौ सेवा भक्त प्रह्लाद तावनिया, मुकेश चौधरी सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों सरपंचों को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

दंताैर के नवनिर्वाचित सरपंच रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और सफाई जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा, सबको साथ लेकर चलेंगे।

वहीं बादनु के नवनिर्वाचित सरपंच दानाराम घिंटाला ने भी अपने संबोधन में कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि वे युवा, किसान और गरीब वर्ग के हित में काम करेंगे। गांव में गौशाला, खेल मैदान, स्कूलों की सुविधा और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब सभी एकजुट होकर काम करें।

इस मौके पर पूर्व सरपंच मालाराम ने भी दोनों नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है और अब दोनों सरपंचों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।

इस मौके पर जेठी नायक, भागीरथ , हनुमान राम, ममता चौधरी, गुलाब सिंह, भँवर लाल, राधा कृष्ण, गिरधर , कैलाश, नारायण राम, बाबूलाल, जेठाराम, शशि कमल आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव