home page

पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी का नया विभाग शुरू, डॉ. पारख को सौंपी कमान

 | 
पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी का नया विभाग शुरू, डॉ. पारख को सौंपी कमान


जोधपुर, 08 अपै्रल (हि.स.)। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (शिशु न्यूरोलॉजी) का नया विभाग शुरू किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव शिव शंकर अग्रवाल ने डॉ. मनीष पारख को नवगठित पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अब इस विभाग की कमान संभालते हुए बच्चों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के उपचार और सेवाओं को विकसित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश