home page

आयुष नीति-2021 के तहत चरणबद्ध खुलेंगे नए आयुष चिकित्सालय

 | 
आयुष नीति-2021 के तहत चरणबद्ध खुलेंगे नए आयुष चिकित्सालय


जयपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि आयुष नीति-2021 के प्रावधानों के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों पर आयुष चिकित्सालय गुणावगुण के आधार पर चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए भविष्य में नए चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक धर्मपाल द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों के उत्तर में मंत्री ने बताया कि खेतड़ी में वर्तमान में संचालित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एक भामाशाह द्वारा निर्मित भवन में संचालित हो रहा है और यह भवन विभाग के स्वामित्व में नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भूमि आवंटन, आवश्यकताओं के आकलन तथा बजट की उपलब्धता के आधार पर नए भवन निर्माण पर विचार किया जाएगा।

मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने जानकारी दी कि आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में वर्तमान में 18 आयुर्वेद औषधालय संचालित किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित