नीट यूजी 2026 परिणाम: एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा सफलता का नया अध्याय
जयपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। एलन जयपुर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अखिल भारतीय रैंक हासिल करते हुए जयपुर शहर के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में अपनी जगह बनाई है तथा भविष्य के चिकित्सक पेशेवरों को तैयार करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है।
वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड – राजस्थान अरुण जैन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण तथा एलन द्वारा प्रदान किए गए निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन के बल पर नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मुख्य उपलब्धियाँ – नीट यूजी 2026: टॉप 200 : 3 विद्यार्थी, टॉप 400 : 6 विद्यार्थी, टॉप 1000 : 10 विद्यार्थी, टॉप 1500 : 15 विद्यार्थी तथा टॉप 2000 : 21 विद्यार्थी।
नीट-यूजी 2026 विद्यार्थी की रैंक : अजय चौधरी – 144, देवेश सिंह गुर्जर – 153, दक्ष खंडेलवाल – 154, भव्य यादव – 319, बुशरा फिरोज – 354, लक्ष्य सिंघल –362, जयश्री पारीक – 604, पीयूष बंसल – 617, ईशान कटारिया – 903, विभोर – 968, रचित गोयल – 1232, उपकार सिंह राणा – 1238, चित्रांश राज भारद्वाज – 1291, कार्तिक शर्मा – 1317, जयवर्धन भारद्वाज – 1336, राघव डगायच – 1636, सृष्टि शर्मा – 1675, प्रत्युष जैन - 1731, सृष्टि शिवनानी – 1750, जयश्री लखेरा – 1813 तथा स्नेहा चौधरी – 1920।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

