home page

कड़े नियम व सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई नीट परीक्षा

 | 
कड़े नियम व सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई नीट परीक्षा


जोधपुर, 03 मई (हि.स.)। शहर में नीट परीक्षा-2026 के दौरान इस बार सुरक्षा और नियमों को लेकर सख्ती देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री से पहले अभ्यर्थियों से दुपट्टा, कलावा (हाथों पर बंधा हुआ धागा) तक उतरवाया गया, वहीं पेन और पानी की बोतल भी बाहर रखवाई गई।

जोधपुर में नीट एग्जाम के लिए 46 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक एक पारी में आयोजित की गई। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर एंट्री सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दी गई थी। कैंडिडेट्स को दोपहर 1.30 बजे तक एंट्री दी गई, इसके बाद एग्जाम सेंटर के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्रों में कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान कलावा पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी परिजनों से कलावा खुलवाकर एंट्री की।

परीक्षा केंद्र पर कई स्तर की जांच पड़ताल के बाद स्टूडेंट को एंट्री मिली। वहीं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पेन, पानी की बोतल जैसी चीज स्टूडेंट से बाहर रखवाई गई। एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंचे, जो आसपास पेड़ की छांव में बैठकर एग्जाम खत्म होने का इंतजार करते नजऱ आए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश