home page

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को

 | 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को


जयपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। आगामी 9 मई (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों का समझाइश के आधार पर निस्तारण करने के लिए राजस्व मंडल स्तर पर प्री काउंसलिंग बेंच का गठन किया गया है । प्री काउंसलिंग कार्य 27 व 28 अप्रैल को राजस्व मंडल परिसर में होगा।

राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि इस प्री काउंसलिंग बेंच के लिए सेवानिवृत्त आर.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार सिंधी को विधिक सेवा प्राधिकरण के स्तर से काउंसलर नियुक्त किया गया है । इसी प्रकार प्री काउंसलिंग बेंच में राजस्व मंडल से रीडर बिशन सिंह राठौड़ व सहायक रीडर पदम प्रजापति अमर सिंह मीना , विक्रम पुरोहित तथा रामकेश गुर्जर को प्री काउंसलिंग कार्य होने तक सहयोगी के रूप में लगाया गया है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश