home page

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर एफएलओ कलेक्टिव-2026 में पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

 | 
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर एफएलओ कलेक्टिव-2026 में पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी


राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर एफएलओ कलेक्टिव-2026 में पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी


जयपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित ‘एफएलओ कलेक्टिव-2026’ प्रदर्शनी में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की। महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों और राजस्थान की समृद्ध हथकरघा एवं हस्तशिल्प परंपरा पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों एवं कारीगरों से उनके उत्पादों, तकनीक और कार्यशैली की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रत्येक कलाकृति राजस्थान के कारीगरों के कौशल, मेहनत और समर्पण की कहानी बताती है। उन्होंने कहा कि हथकरघा और हस्तशिल्प हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, जिन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है।

दीया कुमारी ने कहा कि 60 से अधिक महिला संचालित और उभरते ब्रांड्स का एक मंच पर आना प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि राजस्थान की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा सक्षम हाथों में सुरक्षित है।

उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश के हस्तशिल्पकारों व बुनकरों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और महिला उद्यमियों को अपने हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उपमुख्यमंत्री ने एफएलओ कलेक्टिव-2026 के आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश