home page

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले के बाद तीन अधिकारी एपीओ

 | 
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले के बाद तीन अधिकारी एपीओ


जयपुर, 03 सितंबर (हि.स.)। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के एक दिन बाद वन विभाग ने गुरूवार काे कार्रवाई करते हुए रेंज अधिकारी गौरव कुमार, सहायक वनपाल प्रदीप कुमार और एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को एपीओ कर दिया। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

वन विभाग ने रेंज अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज जोगेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा है। सहायक वनपाल प्रदीप कुमार की जगह राजाराम और एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा के स्थान पर सीताराम को जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि 2 सितंबर को पार्क के एक एनक्लोजर में घास की सफाई के दौरान बाघ ने महिला मजदूर पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर तीन अधिकारियों को एपीओ किया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश