कांग्रेस के बाद बीजेपी में भी पार्षद के लिए आवेदन शुरू
जोधपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए शुरू हो गए है। बीजेपी के पार्टी ऑफिस में आज सुबह से बड़ी संख्या में पार्षद पद के लिए उम्मीदवारी जताने दावेदार पहुंचे। उम्मीदवारी जताने वाले कार्यकर्ताओं से पार्टी पूछ रही है कि वार्ड से उनके अलावा और कौन तीन उम्मीदवार हो सकते हैं। ये तीन नाम हर उम्मीदवारी जताने वाले कार्यकर्ताओं को देने होंगे।
भाजपा के शहर जिलाध्क्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि 24 अगस्त तक आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके लिए सभी फार्म की स्क्रीन की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर वार्ड से केवल पार्टी के कार्यकर्ता को उम्मीदवार के तौर पर उतारा जाएगा। भाजपा ने आज से पार्षद पद के उम्मीदवारों के फॉर्म लेना शुरू कर दिया है। भाजपा उम्मीदवारों से पूछ रही है कि क्या कभी चुनाव लड़ा है या नहीं। ये भी पूछा जा रहा है कि उनके अलावा पार्टी से और कौन उमीदवार हो सकते हैं। इसके साथ ही फॉर्म के माध्यम से ये भी जानकारी मांगी जा रही कि क्या उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ या निर्दलीय चुनाव लड़ा या नहीं।
उम्मीदवारी जताने वाले आवेदकों से ये भी जानकारी मांगी गई है कि क्या उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज तो नहीं। यदि है तो क्या मामला था, क्या धारा लगी और कौनसा थाना था। इसके साथ ही निकाय या पंचायत में कोई बकाया तो नहीं। क्या पार्टी की से विधानसभा, लोकसभा, पंचायतीराज और निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे या उसकी खिलाफ प्रचार करने पर नोटिस दिया है या नहीं। बता दे कि कांग्रेस ने एक दिन पहले से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। शुक्रवार को बीजेपी में भी यह प्रकिया शुरू हो गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

