home page

मुहाना मंडी के पास ड्रेनेज निर्माण के चलते पेयजल आपूर्ति के लिए समन्वय

 | 
मुहाना मंडी के पास ड्रेनेज निर्माण के चलते पेयजल आपूर्ति के लिए समन्वय


जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में मुहाना मंडी के गेट संख्या-2 के पास सेक्टर सड़क की सर्विस रोड पर वर्षा जल निकासी के लिए आरसीसी बॉक्स ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत प्रस्तावित पाइपलाइन के काम के साथ समन्वय कर किया जा रहा है।

जेडीए के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति नियमित रखने के प्रयास किए जाएंगे।

जेडीए ने आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान संभावित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पेयजल संग्रहित रखें, ताकि कार्य के दौरान किसी तरह की असुविधा होने पर परेशानी से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश