home page

भवानी मंडी स्टेशन पर गरबा एक्सप्रेस का नया ठहराव शुरू

 | 
भवानी मंडी स्टेशन पर गरबा एक्सप्रेस का नया ठहराव शुरू


कोटा, 26 अप्रैल (हि.स.)। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत भवानी मंडी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12937/12938 गांधीधाम–हावड़ा–गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया है।

इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ सांसद दुष्यन्त सिंह ने रविवार को भवानी मंडी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12937 गांधीधाम–हावड़ा गरबा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और यात्री उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार मित्तल, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12937 गांधीधाम–हावड़ा गरबा एक्सप्रेस का भवानी मंडी स्टेशन पर 26 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक सुबह 07:38 बजे आगमन और 07:40 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 12938 हावड़ा–गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस का ठहराव 29 अप्रैल 2026 से रात 00:28 बजे आगमन और 00:30 बजे प्रस्थान के रूप में रहेगा।

इस नए ठहराव से भवानी मंडी क्षेत्र के यात्रियों को और तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे आवागमन में काफी सुविधा होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव