home page

अलवर: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से की मुलाकात

 | 
अलवर: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से की मुलाकात


अलवर: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से की मुलाकात


अलवर, 06 जुलाई (हि.स.)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सबसे पहले अलवर शहर के शालीमार नगर पहुंचकर डकैती पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका रघुवंशी से घटना की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे।

इसके बाद राज्यमंत्री ने आपराधिक घटना में घायल प्रथम मुखीजा से हरीश हॉस्पिटल पहुंचकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर और जिले में नियमित गश्त बढ़ाने, प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका रघुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पं. जलेसिंह, सतीश यादव और सोनू चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार