home page

सर्द हाेने लगी रातें, आठ शहराें का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे

 | 
सर्द हाेने लगी रातें, आठ शहराें का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे


जयपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश में अब धीरे-धीरे राते सर्द हाेने लगी है। प्रदेश के आठ शहराें का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। नए पश्चिम विक्षाेभ के असर से बारिश हाेने से इस पारे में और गिरावट देखने काे मिलेगी।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। राज्य के उत्तरी भागों में एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उपरोक्त के असर से 10-11 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ, तेज हवाएं 30-40 किलाेमीटर प्रति घंटे चलने व कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 13-14 अक्टूबर को पुनः बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

किसानाें के लिए माैसम वैज्ञानिकाें ने सलाह जारी की कि बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में खुले आसमान में तैयार फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।कृषि व उपज मंडियों में भी खुले आसमान में रखें अनाज/जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश