मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव स्पंदन-2026 का समापन
जोधपुर 04 मई (हि.स.)। डॉ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव स्पंदन-2026 का समापन वैलेडिक्टरी समारोह के साथ हुआ। सप्ताहभर चले इस महोत्सव में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम्स जोधपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गोवर्धन दत्त पुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन 2023 बैच की स्पंदन सांस्कृतिक एवं खेल आयोजन समिति द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बी.एस. जोधा के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एफएस भाटी, एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. सीआर चौधरी, डॉ. शरद ठानवी, डॉ. राजकुमार राठौड़, डॉ. सुषमा कटारिया, डॉ. रघुवीर चौधरी, डॉ. कमल खींची तथा डॉ. अरुण की उपस्थिति रही। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने खेल, संगीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

