home page

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

 | 
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार


प्रिंसिपल बोले- स्टूडेंट ने कुछ नहीं बताया, इंटरनेट पर सभी के नंबर, मिसयूज की संभावना

जोधपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत मामले में प्रारंभिक जांच हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि शिकायत को लेकर अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि शिकायत के बाद सभी स्टूडेंट्स से बातचीत की गई। इसमें स्टूडेंट ने कुछ नहीं बताया। वहीं उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स के मोबाइल नंबर इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। हो सकता है कि किसी ने इन नंबर का मिस यूज किया हो। इसकी जांच शुरू कर दी है। दरअसल कॉलेज में बुधवार दोपहर को शिकायत का ईमेल आया था। ये शिकायत गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी हुई है। हालांकि ये शिकायत किसने की है। इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शिकायत में बताया गया कि एक सीनियर ने 90 लोगों के नंबर भेजे और कहा कि इन्हें बॉस कहकर बुलाना है। इनसे आई कॉन्टैक्ट नहीं करना है। इस शिकायत के बाद गुरुवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग टीम की ओर से इस मामले की जांच शुरू की गई थी।

डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि दो दिन पहले ईमेल आया था। जानकारी मिलते ही गुरुवार को एंटी रैगिंग कमेटी की मीटिंग बुला ली थी। इसके बाद सभी हॉस्टल के स्टूडेंट्स से पर्सनली बात की। टीम ने गुरुवार रात को बच्चों के साथ डिनर पर भी डिस्कशन किया। किसी ने कुछ नहीं बताया। हो सकता है कि स्टूडेंट्स में डर हो। टीम ने हॉस्टल के चौकीदार और सुपरवाइजर से भी बात की, लेकिन ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि पिछली बार भी दो केस ऐसे आए थे, जो जांच में सही नहीं निकले। इसके बाद भी ऐसा होता है तो कॉलेज प्रशासन की ओर से पेनल्टी से लेकर सस्पेंशन का एक्शन लिया जााता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश