home page

एमबीएम यूनिवर्सिटी में ‘इनोवेंचर 3.0’ कल, पोस्टर का विमोचन

 | 
एमबीएम यूनिवर्सिटी में ‘इनोवेंचर 3.0’ कल, पोस्टर का विमोचन


जोधपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। एमबीएम यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के बीच नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘इनोवेंचर 3.0’ आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया।

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के एंटरप्रेन्योरशिप एंड इन्क्यूबेशन सेल एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्टूबर को किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वीरेंद्र सिंह जैतावत, डीन प्रो. जयश्री वाजपेयी, संयोजक प्रो. मनीष कुमार, सह-संयोजक डॉ. कैलाश चौधरी एवं डॉ. अभिषेक गौड़ उपस्थित रहे। ‘इनोवेंचर 3.0’ प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने विचारों को विशेषज्ञों एवं उद्यमियों के समक्ष प्रस्तुत करने तथा नवाचार को उद्यमिता से जोडऩे का अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी उद्यमियों को शामिल किया गया है। इसमें राजधरती एग्रो के संस्थापक अशोक कुमावत, डिजिस्टॉल के संस्थापक जितेंद्र सियाग तथा रोबो एआई हब के संस्थापक नारायण जांगिड़ शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश