home page

एक प्रसूता वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर दो प्रसूता आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट

 | 
एक प्रसूता वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर दो प्रसूता आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट


जोधपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन) के बाद तबीयत बिगडऩे वाली एक प्रसूता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह प्रसूता वेंटिलेटर पर है। वहीं दो प्रसूताओं की हालत सही होने पर आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

डॉ. एसएन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि गत 24 घण्टों में आईसीयू में भर्ती पांच मरीजों में से दो मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें एचडीयू. में शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों में से एक अभी वेंटिलेटर पर है एवं अन्य दो मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती तीन मरीज से एक मिसमेच ब्लड ट्रांस्फ्यूजन किया गया था, उसका डायलिसिस जारी है व स्थिर अवस्था में है।

वहीं सामू नामक दूसरी मरीज को गर्भाशय व पेशाब की थैली फटी हुई अवस्था में पहुंची थी उसका उपचार जारी है एवं वह वेंटिलेटर पर है और डायलिसिस भी हों रहा है। मरीज की अवस्था गंभीर है। तीसरी मरीज अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण किडनी पर असर होने के कारण उम्मेद अस्पताल से शिफ्ट किया गया था, उसका उपचार जारी है एवं इस मरीज का भी डायलेसिस किया गया है। मरीज की अवस्था स्थिर है। सभी मरीजों का उपचार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश