ग्यारह अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
जयपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। सामाजिक समरसता और जागरूकता के संदेश के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती 11 अप्रैल को सांगानेर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई जाएगी। यह आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले टर्मिनल मार्केट में कार्यरत वर्ग और माली सैनी समाज सांगानेर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुहाना मंडी स्थित ओम तंवर सब्जी ब्लॉक में जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडी में कार्यरत आढ़तियों, मजदूरों और अन्य वर्गों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती के अवसर पर महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही फल एवं आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस दौरान सुनील गोयल, इंदर सैनी, सत्यनारायण सैनी, गणेश बगरु, पुष्पेंद्र मावर, सुरेंद्र सैनी, जीतू और सतीश रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
वहीं सांगानेर स्थित राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले युवा जागृति मंडल के प्रधान कार्यालय में समाज बंधुओं की एक अन्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयोजक शंकरलाल सैनी और अध्यक्ष दयाराम सैनी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को विशाल वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली प्रातः 8 बजे सांगानेर से रवाना होकर महात्मा ज्योतिबा फुले टर्मिनल मार्केट पहुंचेगी, जहां फुले प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
बैठक में सह संयोजक पूरनचंद माली, प्रेमचंद कूजड़ा, हनुमान सैनी, लाडका गोपाल सैनी (श्योपुर मंडल अध्यक्ष), अमित सैनी, महेंद्र सैनी, राकेश सैनी, दिनेश सैनी, राहुल सैनी, रमेश सैनी, कन्हैयालाल सैनी, मुकेश सैनी, रामवतार सैनी, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश और राजेंद्र सैनी सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।
गौरतलब है कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

