home page

पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर को

 | 
पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर को


उदयपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन को लेकर जिले में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 को की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया जिला परिषद सभागार, उदयपुर में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

उदयपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों के क्रम में जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में होने वाली लॉटरी प्रक्रिया में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन संबंधी आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता