home page

बीकानेर के इतिहास, संस्कृति के लिए मील का पत्थर है पुस्तकालय में 27 हजार पुस्तकें : केन्द्रीय कानून मंत्री

 | 
बीकानेर के इतिहास, संस्कृति के लिए मील का पत्थर है पुस्तकालय में 27 हजार पुस्तकें : केन्द्रीय कानून मंत्री


बीकानेर, 26 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को शिवबाड़ी स्थित श्री लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुस्तकालय विस्तार भवन का लोकार्पण किया। एमपी लैड से 20 लाख की लागत से इस पुस्तकालय विस्तार भवन का निर्माण करवाया गया।

श्री लालेश्वर महादेव मंदिर स्थापना को लेकर 147 वें प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

साथ ही केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने श्री लालेश्वर महादेव मंदिर स्थापना के 147 वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम और संवित सोमगिरि जी महाराज के पंचम निर्वाण दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए निशानेबाजी और तीरंदाजी की प्रतिभाओं व मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि पुस्तकालय में 27 हजार पुस्तकें हैं जो बीकानेर के इतिहास, संस्कृति के लिए मील का पत्थर है। साथ ही कहा कि संवित सोमगिरि जी महाराज ने देश भर में उजियारा फैलाया। गुरु वही है जो अंधेरे में उजियारा फैलाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध जिले में हन सामाजिक जन जागृति से ही जुआ, सट्टा, नशा और भूमाफियाओं पर लगाम लगा सकेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने संवित शूटिंग संस्थान के निशानेबाज खिलाड़ी तरुण मेघवाल, विनीत धवल, महक चौधरी, कनिका राठौड़, प्रमिला बिश्नोई, प्रहिल स्वामी, हर्षवर्धन विशु और कोच शैलेश तिवारी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने पर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मेघवाल व श्री व्यास ने संवित धनुर्वेद संस्थान के तीरंदाजी खिलाड़ियों मनीष खटोड़, लोकेश, धर्मचंद, पलक चौधरी, मेघा चौधरी व कोच आशीष आचार्य को विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े लोगों 35 वर्ष से मंदिर पुजारी श्याम सुंदर पारीक, पृथ्वी सिंह राठौड़, मंदिर के सभी कार्यक्रमों को लाइव करने वाली शालिनी जैन, पर्वत सिंह शेखावत, खेमचंद का भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर महंत विमर्शानंद गिरि जी महाराज, बेंगलुरु से आए स्वामी सदा शिवानंद जी, काशी से आए स्वामी विनयानंद जी महाराज, सत्य प्रकाश आचार्य, चंपा लाल गेधर, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया, मंत्रालयिक कर्मचारी के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, दीपक पारीक, गुमान सिंह राजपुरोहित, संपत पारीक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन आर.के. कौशिक ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव