जयपुर से अब पांच मिनट पहले रवाना होगी लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस
| Jul 27, 2026, 18:14 IST
जोधपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। रेल परिचालन को अधिक सुचारु और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब जयपुर स्टेशन से शाम 4.30 बजे के बजाय 4.25 बजे, यानी पांच मिनट पहले रवाना होगी।
इसके साथ ही कनकपुरा स्टेशन पर ट्रेन शाम 4.42 बजे के बजाय 4.37 बजे पहुंचेगी तथा 4.44 बजे के बजाय 4.39 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर ट्रेन का आगमन शाम 5.02 बजे के स्थान पर 4.57 बजे तथा प्रस्थान 5.04 बजे के स्थान पर 4.59 बजे होगा। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन जैसलमेर स्टेशन पर सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

