home page

एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के आठ एवं एग्रोनॉमी के दो अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर

 | 
एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के आठ एवं एग्रोनॉमी के दो अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर


सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024

अजमेर, 2 जुलाई(हि.स.) । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित 10 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है।

इसके तहत सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी-एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के 8 एवं एग्रोनॉमी के 2 अभ्यर्थी सम्मिलित है। विस्तृत सूचना एवं संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध हैं। इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसरों के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया था।

संबंधित अभ्यर्थी 3 से 5 जुलाई 2026 (रात्रि 11ः59 बजे) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते है, तो उन्हें अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष