लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार
| Sep 7, 2026, 18:54 IST
जयपुर, 07 सितंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 05045/05046, लालकुआं-राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में लालकुआं से 04 अक्टूबर से 29 नवंबर तक (09 ट्रिप) तथा राजकोट से 05 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (09 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

