home page

लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रेल से चलेगी

 | 
लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रेल से चलेगी


जोधपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 5 अप्रेल से चार ट्रिप के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन जयपुर-जोधपुर-जालोर मार्ग से होकर संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 5 अप्रेल से 26 अप्रेल तक (4 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार को सुबह 5.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी तथा यहां से निर्धारित ठहराव के बाद 5.50 बजे प्रस्थान कर शाम 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 6 अप्रेल से 27 अप्रेल तक (4 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात्रि 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 9.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और यहां से 9.50 बजे आगे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह विशेष ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर एवं वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश