home page

लालगढ़ से वाया फलोदी दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी

 | 
लालगढ़ से वाया फलोदी दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी


जोधपुर, 10 सितम्बर (हि.स.)। रामदेवरा मेले में जातरुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालगढ़ से फलोदी होकर रामदेवरा के लिए दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। दोनों जोड़ी ट्रेनें 19 से 22 सितंबर को प्रतिदिन एक-एक ट्रिप, यानी कुल चार-चार ट्रिप संचालित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जातरुओं की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 04751 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 19, 20, 21 और 22 सितंबर को लालगढ़ से सुबह 4 बजे रवाना होकर फलोदी 6.35 बजे पहुंचेगी और 6.40 बजे रवाना होकर सुबह 7.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04752 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल इन्हीं चारों तारीखों को रामदेवरा से सुबह 7.35 बजे रवाना होकर फलोदी 8.10 बजे पहुंचेगी और 8.15 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04753 लालगढ़-रामदेवरा मेला स्पेशल 19, 20, 21 और 22 सितंबर को लालगढ़ से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर फलोदी शाम 4.10 बजे पहुंचेगी और 4.15 बजे रवाना होकर शाम 4.50 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04754 रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल इन्हीं चारों तारीखों को रामदेवरा से शाम 5.10 बजे रवाना होकर फलोदी 5.45 बजे पहुंचेगी और 5.50 बजे रवाना होकर रात 8.45 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें मार्ग में कोलायत और फलोदी स्टेशनों पर ठहरेंगी। प्रत्येक ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे यानी सभी ट्रेनों में डिब्बे अनारक्षित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश