home page

दोहरीकरण कार्य के कारण मदार-रेवाड़ी रेल 22 दिन नहीं करेगी खोरी स्टेशन पर ठहराव

 | 
दोहरीकरण कार्य के कारण मदार-रेवाड़ी रेल 22 दिन नहीं करेगी खोरी स्टेशन पर ठहराव


जयपुर, 21 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के मध्य कुण्ड, पाली व खोरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण मदार-रेवाडी रेलसेवा खोरी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19617, मदार-रेवाड़ी रेलसेवा जो 29 अगस्त से 24 सितम्बर तक मदार से प्रस्थान करेगी वह खोरी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश