home page

त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट

 | 
त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट


जयपुर, 30 सितंबर (हि.स.)।

आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए खड़की-सांगानेर-खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा संचालित की जा रही है। यह रेलसेवा दोनों दिशाओं में कुल 06-06 ट्रिप संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01411 खड़की-सांगानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को खड़की से सुबह 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01412 सांगानेर-खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को सांगानेर से सुबह 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.30 बजे खड़की पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, कोटा एवं सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

स्पेशल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 06 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार तथा 02 गार्ड डिब्बे होंगे।

इस रेलसेवा के संचालन से आगामी त्योहारों के दौरान खड़की, सांगानेर सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश