home page

कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही, भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई- ज्योतिरादित्य सिंधिया

 | 
कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही, भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई- ज्योतिरादित्य सिंधिया


कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही, भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई- ज्योतिरादित्य सिंधिया


कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही, भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई- ज्योतिरादित्य सिंधिया


अलवर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अलवर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पद मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कुर्सी की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा लोकतंत्र और देशहित की लड़ाई लड़ रही है।

पदमार्च रिवाज रिसोर्ट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा। यहां जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा में सांसद एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। अलवर में आयोजित इस पद मार्च के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

पद मार्च के शहीद स्मारक पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता और कुर्सी की लड़ाई तक सीमित रह गया है, जबकि भाजपा देश और लोकतंत्र के हित में काम कर रही है।

सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरस डेयरी चैयरमेन नितिन सांगवान, नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल, उपमहापौर अजय पूनिया, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, नरेश गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार