जोधपुर शहर में बादल-बारिश का मौसम
जोधपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। शहर में शनिवार को भी बादल-बारिश का मौसम रहा। यहां दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश चलती रही। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
शहर में शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। एक दिन पहले हुई बारिश का दौर लगातार जारी है। आज दोपहर तक कई बाद रिमझिम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया है। गौरतलबब है कि इससे पूर्व उमस से काफी परेशानी हो रही थी। इस बारिश के बाद लोगों को राहत भी मिली है।
जोधपुर में 24 जुलाई तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दिन तक 116.6 एमएम बारिश होनी थी। जो अब तक 105.2 एमएम ही हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना जताई है। इसके बाद 27 से 29 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा। अनुमान है कि 30 जुलाई को दोबारा मानसून बदलेगा और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई का येलो अलर्ट जारी किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

