home page

(संशोधित) कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

 | 
(संशोधित) कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत


जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती झंवर स्थित पूनिया की प्याउ के पास शुक्रवार दोपहर सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक एक स्वीफ्ट कार से टकराई थी। फिलहाल झंवर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे हरिकिशन पुत्र रूपाराम लौहार (23) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चालक कन्हैयालाल पुत्र तेजाराम प्रजापत (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हरिकिशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल का उपचार शुरू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वृत बोरानाडा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात को सामान्य किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश