home page

जोधपुर-साबरमती रेलसेवा अगले दो दिन रद्द रहेगी

 | 
जोधपुर-साबरमती रेलसेवा अगले दो दिन रद्द रहेगी


अजमेर, 27 मई(हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा गया है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जिन रेलसेवाओं को रद्द किया गया है उनमें गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 28 मई 26 व 29 मई 26 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती- जोधपुर रेलसेवा 29 मई 26 व 30 मई 26 को रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं उनमें गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 29 मई 26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, मारवाड जं., सोमेश्वर, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 29 मई 26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाली मारवाड, सुमेरपुर जवाई बांध, आबूरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो 28 मई 26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो 28 मई 26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेषनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, रानी, सोमेश्वर, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 29 मई 26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 28 मई 26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच व मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड जं., सोमेश्वर, जवाली, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, मोरी बेडा, नाना, पिंडवाडा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, महेसाना, कलोल, साबरमती, अहमदाबाद, नडियाद व आणंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 29 मई 26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष