home page

रामनवमी पर शोभायात्रा 26 को : शोभायात्रा में दिखेगी भारतीय हिंदू संस्कृति की झलक

 | 
रामनवमी पर शोभायात्रा 26 को : शोभायात्रा में दिखेगी भारतीय हिंदू संस्कृति की झलक


जोधपुर, 23 मार्च (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा इस बार 26 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा घंटाघर से निकाली जाएगी। जो सिरे बाजार होती हुई जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग बी रोड होते हुए सरदारपुरा सत्संग भवन पहुंचकर सम्पन्न होगी।

समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा, विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल व रामनवमी ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रताप अग्रवाल ने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष होने से शोभायात्रा के लिए महत्वपूर्ण होगा। पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण के संघ ध्येय को ध्यान में रखते हुए समाज के मन तक पंच परिवर्तन के विषय को ले जाने व दैनिक जीवन में उतारने के उद्देश्य से झाकियां मुख्यत होगी।

सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन सहित विषय आधारित संजीव पात्र झाकियों में होंगे। साथ ही संघ के व्यक्ति निर्माण के 100 वर्षों के सफर, उपलब्धियां, राह की रुकावटें व उनसे फिर उभर कर कमल की तरह खिलने वाले अनुभवी पल भी देखने को मिलेंगे। राष्ट्र गौरव का बोध कराती देशभक्ति से ओतप्रोत महापुरुषों की झाकियां होगी। जो समाज को राष्ट्रीयता एकता अखंडता का संदेश देंगी। हर भारतीय का गौरव सेना के शौर्य पराक्रम को दर्शाती ऑपरेशन सिंदूर की थीम भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इस बार भारतीय सेना में मारवाड़ का योगदान, जवानो का बलिदान भी नई पीढ़ी को दिखाया जाएगा।

समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा ने शोभायात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक की हिंदू संस्कृति की झलक इस बार जोधपुर में देखने को मिलेगी। कश्मीर की संस्कृति में ज्ञान कला का अनूठा संगम शैव दर्शन की झलक होगी जिसमें शिव और शक्ति पूजक परंपरा दिखेगी। महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत तुलजा भवानी अपने गण व वादकों के साथ होगे। जो आकर्षण का केंद्र होगा। इसी के साथ दक्षिण की संस्कृति को पश्चिम से जोडऩे का सार्थक प्रयास उड़ीसा पूरी के जगन्नाथ तमिलनाडु के वेंकटेश्वर, रंगनाथ, रंगास्वामी, मीनाक्षी मंदिर, तिरुपति बालाजी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग 4 धाम की विशेष झाकियां समाहित होगी। नासिक के भगवा ध्वज ढोल वादक का दल, आंध्र प्रदेश का कूची पूड़ी नृत्य दल, केरला के कलाकारों द्वारा विशेष मेकअप और वेशभूषा पहन कर कथकली और मोहिनी अट्टम नृत्य की प्रस्तुति होगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रताप अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा उद्गम स्थल घंटाघर में बने मंच पर अतिथि का स्वागत अभिनंदन होगा और मारवाड़ के प्रमुख संतों का आशीर्वचन होगा। जिसमें सूरसागर रामद्वारा के महंत डॉ रामप्रसाद महाराज, विहिप मार्गदर्शन मंडल के सदस्य संत अमृतराम महाराज, पश्चिम पीठाधीश्वर जगतगुरू रामानंदाचार्य वेदही वल्लभाचार्य, सैनाचार्य अचलानंद गिरी, शांतेश्वर महाराज, हरिराम शास्त्री सहित संतों का सानिध्य मिलेगा। दोपहर 12 बजे प्रभु राम लल्ला का प्रगटय उत्सव शंख, घंटाल, डफ, झांझ, मंजीरे सहित वाद्य यंत्र की झंकार के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

गणमान्य लोगों द्वारा विशेष रामरथ में विराजित भगवान राम दरबार का पूजन कर विधिवत कार्यक्रम शुरू होगा। शोभायात्रा की शुरुआत में चार युवतियों के जगदबा स्वरूपा दुर्गा वाहिनी के साथ 30 अखाड़े हैरत अगेज करतब दिखाते हुए चलेंगे। सभी प्रखंडों से 45 से अधिक भगवा रैली शामिल होगी। जिनमें हजारों कार्यकर्ता भगवा ध्वज पताकाओं के साथ हिस्सा लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश