जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड पर आरयूबी का निर्माण, परिवर्तित मार्ग पर चलेगी ट्रेने
जयपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल पर जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 60 एवं मेडता रोड यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी। गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लूनी-मारवाड-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं. व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को सूरतगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

