home page

हाइवे पर हादसा : आधी रात को पावर बाइक सवार रेलिंग से भिड़ा, मौत

 | 
हाइवे पर हादसा : आधी रात को पावर बाइक सवार रेलिंग से भिड़ा, मौत


जोधपुर, 05 मई (हि.स.)। शहर के डीपीएस- सांगरिया रोड हाइवे पर पावर बाइक सवार युवक आधी रात ढाई बजे तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया। गाड़ी सडक़ पर लगी रेलिंग से टकराई और बुरी तरह घायल हो गया। एंबुलंैस की मदद से एम्स अस्पताल भिजवाया गया, 15 मिनट के अंतराल में मौत हो गई। मां पिता एमपी से जोधपुर पहुंचे और मामला दर्ज कराया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। मृतक निजी फर्म में नौकरी करता था।

चौहाबो थाने के हैडकांस्टेबल हरेंद्र मेहला ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के बैतुल का रहने वाला सौरभ पुत्र सुबोध हलधर यहां जोधपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह यहां इंडिया बुल्स में ही रहता था।रात ढाई बजे अपनी पावर बाइक से डीपीएस- सांगरिया हाइवे पर निकल रहा था। संभवत : उसकी गाड़ी की गति तेज भी और वह अनियंत्रित होकर सडक़ पर लगी रेलिंग से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया, मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वह अविवाहित था और यहां अकेला ही रहता था। बाद उसके परिजन को सूचना दी गई। वे जोधपुर पहुंचे और किसी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रथम दृष्टया मामला स्वत: रेलिंग से टकराना प्रतीत हुआ है। उसके संभवत : हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश