जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस मंगलवार को देरी से रवाना होगी
| Apr 13, 2026, 19:22 IST
जोधपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। चित्तौडग़ढ़-उदयपुर रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने के काम के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन दोनों दिशाओं से विलंब से प्रस्थान करेंगी।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस काम के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी। ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को 4 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

