रेलवे अधिकारियों में दिखेगा खेल का जोश
जोधपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जोधपुर मंडलीय खेलकूद संघ की ओर से अंतर-विभागीय अधिकारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 2 से 8 सितंबर तक रेलवे स्टेडियम में किया जाएगा।
खेलकूद अधिकारी तरुण बीका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जोधपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों की 7 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन एवं गति शक्ति, सामान्य-कार्मिक-लेखा एवं ऑडिट, परिचालन-वाणिज्य-आरपीएफ, मेडिकल एवं वर्कशॉप तथा इलेक्ट्रिकल (जनरल)-इलेक्ट्रिकल/टीआरडी-सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग शामिल हैं। प्रतियोगिता को और व्यापक बनाते हुए मैकेनिकल टीम में ईएनएचएम, सी एंड डब्ल्यू एवं डीजल शेड को शामिल किया गया है। वहीं सिग्नल एवं टेलीकॉम टीम में प्रोजेक्ट यूनिट भी भाग लेगी। प्रत्येक टीम में न्यूनतम 10 खिलाड़ी होंगे। लीग मुकाबले बेस्ट ऑफ 3 सेट के आधार पर खेले जाएंगे तथा प्रत्येक सेट 11 अंकों का होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 21 अंकों और फाइनल मुकाबला 25 अंकों का होगा। सभी टीम कप्तानों/समन्वयकों से 1 सितंबर तक खिलाडिय़ों की अंतिम सूची के साथ अपनी टीम का नाम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां अधिकारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

