गांधीनगर जयपुर स्टेशन रुकेगी जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
| Mar 27, 2026, 18:15 IST
जयपुर, 27 मार्च (हि.स.)।
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन) रेलसेवा का गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन) रेलसेवा दिनांक 29.03.26 से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 09.34 बजे आगमन एवं 09.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छः दिन) रेलसेवा दिनांक 29.03.26 से गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 18.37 बजे आगमन एवं 18.39 बजे प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

