home page

पांच ट्रिप के लिए जोधपुर-चेन्नई समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन कल से

 | 
पांच ट्रिप के लिए जोधपुर-चेन्नई समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन कल से


जोधपुर, 26 जून (हि.स.)। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर और चेन्नई के बीच विशेष साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 27 जून से प्रारंभ होगी। पांच ट्रिप के लिए संचालित की जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन से राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक (5 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होगी तथा सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर समर हॉलीडे स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक (5 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार शाम 5.15 बजे चैन्नई से प्रस्थान कर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन कुल 19 आईसीएफ कोच के साथ संचालित होगी। रैक संरचना में 2 सेकंड एसी,15 थ्री टियर एसी कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल किए गए हैं। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 29 स्टेशनों पर ठहरेगी।

इनमें मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारा, छबड़ा, गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचियारल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लौर, गुडूर और नयाडुपेटा शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश