home page

रक्षा बंधन पर जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

 | 
रक्षा बंधन पर जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन


जोधपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के त्योहार पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे जोधपुर-चेन्नई के बीच राखी स्पेशल एसी ट्रेन चलाएगा। ट्रेन जयपुर के रास्ते जोधपुर से 29 अगस्त को और चेन्नई से वापसी में 1 सितंबर को रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच राखी स्पेशल 29 अगस्त शनिवार को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर राखी स्पेशल 1 सितंबर मंगलवार को शाम 5.15 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

ट्रेन में दो सेकंड एसी, 15 थ्री टियर एसी और दो एसएलआर सहित कुल 19 डिब्बे होंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटावा, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरयाल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायदुपेट स्टेशनों पर ठहरेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश