home page

जोधपुर-बिलाड़ा ट्रेन 19 दिसंबर तक पीपाड़ रोड तक ही चलेगी

 | 
जोधपुर-बिलाड़ा ट्रेन 19 दिसंबर तक पीपाड़ रोड तक ही चलेगी


जोधपुर, 14 मई (हि.स.)। पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेलखंड पर समपार फाटकों के स्थान पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते जोधपुर-बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन इस साल के अंत तक 214 ट्रिप आंशिक रद्द रहेगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार निर्माण कार्य के कारण ट्रेन के आंशिक रद्दीकरण की अवधि में 214 ट्रिप का विस्तार किया गया है। अब दोनों दिशाओं की कुल 428 ट्रिप पीपाड़ रोड-बिलाड़ा के बीच रद्द रहेंगी। ट्रेन 54825 जोधपुर-बिलाड़ा 19 मई से 18 दिसंबर तक जोधपुर से रवाना होकर केवल पीपाड़ रोड तक संचालित होगी। पीपाड़ रोड से बिलाड़ा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन 54826 बिलाड़ा-जोधपुर 20 मई से 19 दिसंबर तक बिलाड़ा के स्थान पर पीपाड़ रोड से चलेगी। बिलाड़ा से पीपाड़ रोड के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश