home page

जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ. अर्शी नाज को मिला ‘पद्मश्री गौरव सम्मान’

 | 
जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ. अर्शी नाज को मिला ‘पद्मश्री गौरव सम्मान’


जोधपुर, 28 नवम्बर (हि.स.)। समाजसेवा, शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ. अर्शी नाज को प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा तथा उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने डॉ. अर्शी नाज को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय एवं द जेनिथ इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड काउंसिल की ओर से किया गया। इस दौरान उनके सामाजिक, शैक्षणिक और चिकित्सकीय योगदान की सराहना की गई। डॉ. अर्शी नाज को पिछले वर्ष जयपुर में आयोजित समारोह में ‘वुमन्स ग्लोरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश