बीकॉम व बीबीए मिड-टर्म परीक्षाएं चार मई से
| May 2, 2026, 17:55 IST
जोधपुर, 02 मई (हि.स.)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बीकॉम व बीबीए की मिड टर्म परीक्षाएं 4 मई से शुरू होगी। परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिए गए हैं।
संकाय अधिष्ठाता प्रो. सुनील मेहता ने बताया कि बीकॉम व बीबीए दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं चार मई से होगी। जिसमें बीकॉम व बीबीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 मई से, बीकॉम और बीबीए चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होगी। प्रो.मेहता ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। आंतरिक मूल्यांकन में उपस्थित नहीं होने या 40 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

