home page

ऑनलाइन सेवाओं से आमजन को मिल रहा लाभ, जेडीए ने एक माह में 3119 आवेदनों में से 2845 का निस्तारण

 | 
ऑनलाइन सेवाओं से आमजन को मिल रहा लाभ, जेडीए ने एक माह में 3119 आवेदनों में से 2845 का निस्तारण


जयपुर, 02 जून (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जेडीए प्रशासन ने पिछले एक माह में 3119 आवेदनों में से 2845 का निस्तारण कर आमजन को राहत दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेडीए द्वारा नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ऑनलाइन एवं कार्यालयीय सेवाओं के माध्यम से मई माह में हजारों आवेदनों का समाधान सहित निस्तारण किया गया। इससे आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है तथा सेवाओं की उपलब्धता अधिक सुगम हुई है।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि मई माह के दौरान 3 हजार 119 आवेदनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 2 हजार 845 प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कर नागरिकों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मई माह में सर्वाधिक नागरिकों ने ई-पट्टा (लीज/फ्रीहोल्ड डीड) जारी करने की सेवा का लाभ उठाया, जिसमें 1976 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त नाम हस्तांतरण के 429 प्रकरणों का समाधान किया गया। पूर्व में जारी पट्टों के स्थान पर फ्रीहोल्ड ई-पट्टा जारी करने के 279 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं सब-डिवीजन एवं पुनर्गठन से संबंधित 148 प्रकरणों का समाधान किया गया तथा वन टाइम लीज सर्टिफिकेट (ओटीएलसी) के 13 प्रकरणों में सेवाएं प्रदान की गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश