home page

जेसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी

 | 
जेसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी


जयपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर कैटरिंग प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन 5 से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 5 अक्टूबर को हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य करेंगे।

टूर्नामेंट अध्यक्ष रामकरण गुलरिया, महासचिव विवेक गुप्ता, सचिव दिनेश सैनी, सदस्य रामचंद्र मीणा और खेल मंत्री महेश कुमार डगायच के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट के दौरान दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 41 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। फाइनल मुकाबले के दिन नगर निगम अध्यक्ष सुनील कोठारी विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

जेसीपीएल के तीसरे संस्करण को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों को प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश