home page

जवाहर कला केन्द्र का 33वां स्थापना दिवस: तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आठ अप्रेल से

 | 
जवाहर कला केन्द्र का 33वां स्थापना दिवस: तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आठ अप्रेल से


जयपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। जवाहर कला केन्द्र के 33 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 8 से 10 अप्रैल तक विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय भव्य समारोह में पहले दिन बुधवार (8 अप्रैल) को बाल कलाकारों की प्रस्तुतिया आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

कला एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त सचिव एवं जवाहर कला केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक अनुराधा गोगीया ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन बुधवार को बाल लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां सब के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि बुधवार (8 अप्रैल) को जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभाकार में सायं 6:00 बजे से रंगायन सभागार में गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत शिक्षा पा रहे विभिन्न अंचलों के बाल लोक कलाकारों द्वारा डांडी गैर, शेखावाटी चंग, पारंपरिक मांगलिक गीत एवं पारंपरिक नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ताल वाद्य कचहरी का आयोजन 9 अप्रैल को होगा और 10 अप्रैल को फिल्म प्रदर्शन एवं वाद्य वादन, घूमर नृत्य, भवाई नृत्य एवं डेरु नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

अतिरिक्त महानिदेशक अनुराधा गोगिया ने बताया कि जवाहर कला केंद्र में 9 अप्रैल 2026 को सायं 7:30 बजे से रंगायन सभागार में ताल वाद्य कचहरी का मुजफ्फर रहमान एवं समूह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे रंगायन सभागार में बाल फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा फिल्म प्रदर्शन एवं सायं 6:30 बजे से वाद्य वादन, घूमर नृत्य, भवाई नृत्य एवं डेरु नृत्य का विभिन्न कलाकार समूहों द्वारा जवाहर कला केन्द्र में प्रस्तुति दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सभी विशिष्ट एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है तथा प्रवेश निशुल्क रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश